पाकुड़:पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद महिला कैदी ने की आत्महत्या, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप..डीसी-एसपी मौके पर पहुँचे…

 

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ मंडल कारा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार शाम को हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन महिला कैदी ने जेल के भीतर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई और आनन-फानन में जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।मृतक महिला कैदी की पहचान सांझली हेंब्रम के रूप में हुई है,जो जिले के कोलझोरा गांव की रहने वाली थी।वह हत्या के एक मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में पाकुड़ मंडल कारा में बंद थी।जेल के भीतर आत्महत्या की खबर मिलते ही पाकुड़ के डीसी और एसपी तुरंत मंडल कारा पहुंचे।अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और जेल के अधिकारियों से मामले की पूरी जानकारी ली। 

मृत महिला कैदी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोलाजोड़ा निवासी संझली हेंब्रम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पति झंडू हांसदा की हत्या के आरोप में जेल में बंद थी। इस मामले में नगर थाना में 17 फरवरी 2026 को कांड संख्या 25/26 दर्ज किया गया था। जेल प्रशासन के अनुसार, मंडल कारा के बाथरूम में महिला कैदी द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत उसे अचेत अवस्था में इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंचकर डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने जेल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात कर्मियों से पूछताछ की और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली। डीसी मनीष कुमार ने बताया कि महिला कैदी की बाथरूम में मौत हुई है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

इस घटना के बाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। आखिर एक विचाराधीन कैदी ने जेल के अंदर इस तरह का कदम कैसे उठा लिया, इसे लेकर जांच में कई अहम बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

error: Content is protected !!