#कोरोना का कहर:राँची जिले में एक थानेदार भी हुए संक्रमित

राँची। झारखण्ड में कोरोना संक्रमितो का लगातार मिलना जारी है। कोरोना का संक्रमण जिस तरह से बढ़ रहा है उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि अगर सम्हला नहीं गया तो यही स्थिति और भयावह हो सकती है। शुक्रवार को झारखंड में रात 9 बजे तक 156 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।जिसमें राँची में 25 कोरोना पॉजिटिव मिले है। राजधानी रांची में एक थाना प्रभारी भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं हिंदपीढ़ी थानेदार के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है इस थाने से पहले भी कई पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।

राँची में आज मिले 25 पॉजिटिव मामले

शुक्रवार को रांची में 25 मामले मिले इसमें हिंदपिड़ी के थाना प्रभारी सही एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल है।
इसके अलावे चुटिया थाना क्षेत्र से 4 पॉजिटिव मामले एक ही आपर्टमेंट से है, दो संक्रमित रिम्स में भर्ती,एक पॉजिटिव मरीज नगड़ी, एक सिटी कंट्रोल ऑफिस का पुलिस कर्मी,तीन टूनेट, एक हिंदपीढ़ी की महिला,एक विद्यापतिनगर,एक सदर अस्पताल में भर्ती और चार मेदांता में भर्ती,एक मेन रोड व डोरंडा व चार मेडिका में भर्ती मरीज शामिल है।