झारखण्ड के भगोड़ा गैंगस्टर प्रिंस खान पाकिस्तान में फैज खान बनकर छिपा, नया आईडी कार्ड आया सामने…

 

राँची।झारखण्ड के धनबाद जिले के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब केवल झारखण्ड पुलिस ही नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन चुका है। हाल ही में सामने आए चौंकाने वाले दस्तावेजों के अनुसार, भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान ने पाकिस्तान में अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है।वह वहां ‘फैज खान’ के फर्जी नाम से रह रहा है

सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे प्रिंस खान के नए पहचान पत्र ने खलबली मचा दी है। इस पहचान पत्र के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वह पड़ोसी देश की शरण में है। झारखण्ड पुलिस अब उसे आधिकारिक तौर पर ‘आतंकी’ घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है,जिसके लिए जल्द ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को एक विस्तृत प्रस्ताव भेजा जाएगा।

नया नाम: फैज खान
आइडेंटिटी नंबर: 611918064570-6
जारी होने की तिथि: 12 मई 2025
वैधता: 12 मई 2035

प्रिंस खान का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीछा किया जा रहा है।जांच में सामने आया कि जून 2025 में प्रिंस का यूएई वीजा खत्म होने के बाद वह महीनों तक दुबई में छिपकर रहा था।जब भारतीय एजेंसियों के दबाव में यूएई पुलिस ने उसकी तलाश तेज की, तो वह वहां से भागकर पाकिस्तान पहुंच गया। जुलाई 2023 में ही उसके खिलाफ ब्लू और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जा चुके हैं और उसका भारतीय पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया है।

प्रिंस खान, जो खुद को सोशल मीडिया पर ‘मेजर’ कहलवाना पसंद करता है, के खिलाफ 115 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।वर्तमान में झारखण्ड पुलिस उसके पीछे लगी हैं।पिछले चार वर्षों में उसके गिरोह से जुड़े करीब 150 गुर्गे जेल भेजे जा चुके हैं।

बीते दिनों राँची में रेस्टोरेंट कर्मी की हत्या और उसके बाद धनबाद में राँची और धनबाद पुलिस के साथ प्रिंस खान के गुर्गे की मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधियों ने कई बड़े खुलासा किया है।जिसमें पाकिस्तानी दस्तावेज भी सामने आया है।पुलिस की कार्रवाई जारी है।अभी और कई खुलासे होने बांकी है।गैंग के कई शातिर अपराधी पुलिस की रडार में आ गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

error: Content is protected !!