मामी और भांजे में चल रहा था प्रेम प्रसंग,भांजे से हुआ विवाद,मामी ने दे दी जान,मृतिका के तीन बच्चे हैं

बिहार का ये जिला सुर्खियों में है।इसलिए है कि दो दिनों में मामी भांजे की दो प्रेम कहानी सामने आई है।पहले तो प्यार की दीवानी मामी ने भांजे से शादी कर ली।दूसरी प्यार में दीवानी मामी ने भांजे के प्यार में जान दे दी।

झारखण्ड न्यूज, राँची।
बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के दिघौत गांव में फिर एक मामी और भांजे की प्रेम प्रसंग सामने आई है।बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात्रि एक महिला ने आग लगाकर अत्‍महत्‍या कर ली। आत्‍महत्‍या की वजह महिला का भांजे से विवाद होना बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार मामी और भांजे में विवाद इतना बढ़ गया कि मामी ने खुद को आग के हवाले कर दिया।मृतिका की पहचान बड़ेलाल रजक की 30 वर्षीय पत्नी रानी देवी है।

भांजे से प्यार हो गया

बताया जाता है कि मृतका की शादी दस वर्ष पूर्व बड़ेलाल रजक से हुई थी। उसे दो पुत्र और एक पुत्री है। वर्षों वैवाहिक जीवन बिताने के बाद रानी देवी को अपने भांजे से प्यार हो गया। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि वह कुछ महीने पूर्व भांजे के साथ घर से भाग गई थी। इस दौरान वह अपने भांजे के साथ रही। इसके बाद पुनः वापस अपने ससुराल दिघौत लौट आई।घर लौटने पर रानी के पति बड़ेलाल रजक ने इसका विरोध नहीं किया,बल्कि उसे घर में रहने दिया।इस दौरान भी भांजे से प्रेम का इजहार होता रहा और कई बार तो आपत्तिजनक स्थिति में भी पकड़े गए।बताया जा रहा है कि इसी दौरान मामी और भांजे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।प्रेम प्रसंग में विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने खुद को आग के हवाले करते हुए अपनी जान दे दी। महिला ने किरोसिन छिड़क कर अपने को जला लिया।परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।

इस घटना के सम्बंध में पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। फिलहाल यह मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पति, भांजा, ससुराल के अन्‍य सदस्‍य और मृतका के संतान से पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पुलिस संपर्क में है। महिला के मायके वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।