बोकारो पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 अफसर इधर से उधर; कई थानों की कमान बदली

 

बोकारो। जिले में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी नाथू सिंह मीणा ने गुरुवार देर रात जिलादेश संख्या-1393/2026 जारी कर जिले के अलग-अलग थानों, ओपी, साइबर थाना, पुलिस केंद्र और अंचलों में तैनात कुल 24 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। तबादला सूची में 14 पुलिस निरीक्षक और 10 पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हैं।

जिलादेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर भेजते हुए 24 घंटे के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल के बाद कई थानों और ओपी में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक नित्यानंद महतो को बेरमो का सह थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं बेरमो के सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह को बीटीपीएस सह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।संजय कुमार को सेक्टर-4 से माराफारी, ममता कुमारी को पुलिस केंद्र से बीएस सिटी और विक्रांत कुमार को पुलिस केंद्र से सेक्टर-6 सह थाना प्रभारी बनाया गया है। यातायात से नीतीश कुमार को सेक्टर-4 सह थाना प्रभारी तथा बीएस सिटी से सुदामा कुमार दास को सेक्टर-12 सह थाना प्रभारी के पद पर भेजा गया है।वहीं पुलिस केंद्र से सुषमा कुमारी को यातायात सह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। साइबर थाना में पदस्थापित अरविन्द कुमार को बेरमो अंचल और अनिल कच्छप को गोमिया अंचल भेजा गया है।सेक्टर-12 के सुभाष चन्द्र सिंह को चास मुफस्सिल अंचल और सेक्टर-6 की संगीता को चंदनकियारी अंचल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पिंकु कुमार यादव और मो. आजाद खां की तैनाती साइबर थाना में की गई है।
थाना और ओपी प्रभारी भी बदले

तबादले का असर थानों और ओपी की कमान पर भी पड़ा है। दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार-02 को बोकारो झरिया ओपी प्रभारी बनाया गया है। हरला थाना में पदस्थापित अमन कुमार अब दुग्दा थाना प्रभारी होंगे।इसी तरह राहुल कुमार राम को नावाडीह से कथारा ओपी प्रभारी, जबकि बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह को चंद्रपुरा थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा अमरजीत कुमार सिंह को अमलाबाद ओपी, आवेन्द्र कुमार साव को भोजुडीह ओपी, उदय शंकर शर्मा को बनगडिया ओपी, अनिल लिण्डा को नावाडीह थाना, मुकेश दयाल सिंह को पेंक-नारायणपुर थाना और शशिकान्त ठाकुर को मकोली टीओपी में नई जिम्मेदारी दी गई है।

24 घंटे में ज्वाइन करना होगा
जारी आदेश के मुताबिक स्थानांतरित सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर 24 घंटे के अंदर योगदान देना अनिवार्य किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद बोकारो के कई महत्वपूर्ण थानों और ओपी में नई पुलिस टीम के साथ कामकाज शुरू होगा।

error: Content is protected !!