चक्रधरपुर:सड़क किनारे महिला बैठी थी,तेज रफ़्तार में एडीआरएम के वाहन ने चपेट में लिया,महिला की मौत,चालक गाड़ी लेकर फरार..

चाइबासा।झारखण्ड के चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम की गाड़ी के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।बताया गया कि एडीआरएम के वाहन चालक बोड़दा गांव निवासी निर्मल महतो तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।बड़ोदा स्कूल के समीप सड़क किनारे महिला राखी पूर्ति (35 वर्ष) बैठी थी। वाहन की तेज गति होने के कारण चालक का नियंत्रण खोया और सड़क किनारे बैठी महिला पर वाहन चढ़ा दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।वाहन चालक ने तत्काल घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उसके बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।