महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म का प्रयास करने का दर्ज कराया मामला, आरोपी ने भी महिला के खिलाफ दर्ज कराई मामला

बोकारो। बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना इलाके के संथालडीह गांव की रहने वाली एक महिला ने गांव के संतोष कुमार महतो, राजकुमार महतो और अयोध्या महतो पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने तीनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार तीनों आरोपी महिला के कमरे में जबरन घुस गए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी।

महिला के खिलाफ आरोपी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मामला तब और पेचीदा हो गया जब आरोपियों में से एक संतोष कुमार महतो ने भी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि महिला के पति से एक जमीन के लेन-देन का मामला है। जिसमें बकाया राशि मांगने पर हर वक्त मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जाती थी।

वहीं महिला ने थाना में दुष्कर्म का प्रयास का आरोप दर्ज कराते हुए महिला ने कहा है कि वह रात में अपने घर में सो रही थी। इस बीच काफी गर्मी थी। उसने अपने कमरे का दरवाजा खोलकर रखा था। ताे तीनों आरोपी उसके कमरे में आए और शरीर से कपड़े को हटाने की कोशिश करने लगे।

पुलिस इस मामले में कुछ कहने से इनकार किया। पुलिस के अनुसार दोनो पक्षो का आवेदन लिया गया है मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। जांच से पहले इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से इनकार करती नजर आई। बहरहाल अब मामले की सच्चाई अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।