शनिवार की रात हुई थी हत्या,आक्रोशित लोगों ने शव के साथ आज किया प्रदर्शन,दो घंटे सड़क जाम रखा,मृतक के बेटे ने अपराधियों के बताए नाम…

पलामू।झारखण्ड के पलामू में लगातार हो रही हत्या से लोगों में आक्रोश है। शनिवार की रात मेदिनीनगर के कांदू मुहल्ला चौक पर अपराधियों ने श्याम साव (45) का हत्या गोली मारकर कर दिया। श्याम की हत्या से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने आज रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से घर आने के बाद सड़क पर उतर गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। बेलवाटिका-रेड़मा मुख्य मार्ग को कांदू मुहल्ला चौक के पास जाम कर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया।

अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, परिवार के लोगों को सुरक्षा , नौकरी और मुआवजा का मांग के बीच सड़क जाम किया। सड़क जाम दो घंटे तक रहा। बारिश के बीच भी लोग जाम स्थल पर डटे रहे। शहर थाना की पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सदर अंचलाधिकारी अमरजीत बलहोत्रा जाम स्थल पर पहुंचे। लोगों के साथ बात किया। सीओ ने सरकारी प्रावधान के मुताबिक पारिवारिक लाभ और सुरक्षा का भरोसा दिया,तब जाम समाप्त हुआ

इधर इस मामले में मृतक के बेटे ने पुलिस को पांच अपराधियों के नाम बताएं हैं। सभी अपराधी फरार हैं। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। सदर एसडीपीओ शशिभूषण प्रसाद ने कहा कि तीन दिन पहले अपराधियों और श्याम के बीच विवाद हुआ था।

मृतक श्याम साव का अपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। नक्सलियों को भी हथियार सप्लाई करने में शामिल रहा था। वह जमीन कारोबार से भी जुड़ा था। जमीन विवाद में ही हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। शनिवार की शाम सब्जी लेकर घर जा रहा था तभी घर से महज सौ मीटर की दूरी पर उसे गोली मार दिया।