Ranchi:आठ माह की गर्भवती महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला..जांच में जुटी है पुलिस

 

राँची।राजधानी राँची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के बहुबाजार के पास बिशप स्कूल के समीप एक अपार्टमेंट में रहने वाली गर्भवती की संदेहस्पद स्थिति में मौत हो गयी। महिला का शव मंगलवार की सुबह उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। विवाहिता पूजा कुमारी अपने पति संतोष सिंह के साथ अपार्टमेंट के फ्लैट में रहती थी। पूजा मूलरूप से पलामू के रडमा चौक के समीप की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि पूजा और संतोष सिंह के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। आशंका जतायी जा रही है कि इसी वजह से आत्महत्या की होगी। पुलिस के मुताबिक, विवाहिता आठ महीने से अधिक की गर्भवती थी।इसी माह में डॉक्टर ने डिलीवरी का डेट दिया था ।

इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस अपार्टमेंट पहुंची। पुलिस ने शव को रिम्स पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या की बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक विवाहिता के परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर के अनुसार, आगे की जांच की जाएगी।इधर, परिजन अंतिम संस्कार के लिए विवाहिता का शव लेकर पलामू रवाना हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पूजा कुमारी और संतोष सिंह के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद होने की वजह से विवाहित घर में काम करने वाली एक लड़की के साथ ही सोया करती थी। सोमवार की रात में खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह काफी देर तक पूजा अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। संदेह होने पर परिजनों ने उन्हें उठाने के लिए कमरे में गए। देखा कि पूजा पंखा में फंदा के सहारे लटकी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।वहीं मृतिका के परिजनो के आने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।

error: Content is protected !!