बोकारो:चोरी से बचाने पटना से लाई 40 लाख के गहने,मायके में हो गई चोरी,मचा हड़कंप..नौकरानी से पूछताछ जारी…

 

बोकारो। चोरी की बढ़ती घटनाओं के डर से पटना के गुलजारबाग निवासी डॉ. ममता अपने मायके बोकारो आईं और एहतियातन अपने कीमती गहने भी साथ ले आईं। लेकिन जिस अनहोनी का डर उन्हें पटना में था, वही घटना बोकारो में हो गई।सेक्टर-12 स्थित उनके पिता के घर से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के गहनों की चोरी हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। डॉ. ममता ने घर में काम करने वाली नौकरानी पर संदेह जताया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब थी और उन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना था, इसलिए वह पटना से सभी गहने लेकर बोकारो आई थीं। इसी दौरान गहने अचानक गायब हो गए।जांच के क्रम में पुलिस को नौकरानी के पास से उनकी माँ की एक पीतल की अंगूठी बरामद हुई है, जिससे शक और गहरा गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर संदिग्ध से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!