Ranchi:परिवार गया था छठ मनाने खलारी,चोर उड़ा ले गए 5 लाख के जेवर व नगद,सीसीटीवी में दिखा शातिर चोर,डॉग स्क्वाड भी नहीं लगा सका सुराग

मकान मालिक अभिषेक सिंह

राँची।चुटिया थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी में एक शातिर चोर ने अभिषेक सिंह के घर में पांच लाख रुपए के जेवर और नगद चुरा फरार हो गया। घटना के बाद, इस संबंध में द्वारिकापुरी रोड नंबर दो निवासी अभिषेक सिंह ने चुटिया थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अभिषेक सिंह अपने पूरे परिवार के साथ खलारी ससुराल 29 अक्टूबर को गए थे। 31 अक्टूबर को उनके पड़ोसी उदय साहू ने फोन पर सूचना दी की उनके छत के सीढी घर का एसबेस्टस टूटा नजर आ रहा है। इसपर अभिषेक सिंह ने उन्हें कहा कि घर में जाकर देखे कि क्या हुआ है। जब उदय साहू उनके घर गए तो देखा कि सीढी से चोर उनके घर में घुसा था।

सभी कमरों का ताला टूटा पड़ा था,सीसीटीवी में मास्क मे दिखा चोर

सभी कमरों में लगा ताला टूटा हुआ था। कमरों में रखा अलमीरा भी टूटा पड़ा था। सूचना पाकर अभिषेक सिंह खलारी से तुरंत राँची पहुंचे। घर में समान चारों ओर बिखरा हुआ था।समान का मिलान किया तो पता चला कि पांच लाख रुपए मूल्य के जेवरात व नगद की चोरी हुई है। इसके बाद चुटिया थाना की पुलिस उनके घर पहुंची। घर में छानबीन के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। लेकिन डॉग स्क्वायड को भी काफी देर छानबीन के बाद कोई साक्ष्य नहीं मिला कि चोर किधर भागा। चोर सीसीटीवी में दिखा। लेकिन मास्क पहने हुआ था। इसलिए उसकी पहचान करना पुलिस के लिए मुश्किल हो रही है।पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी है।

स्वान दस्ता को नहीं मिला कोई सुराग

दिवाकर कुमार के नेतृत्व में स्वान दस्ता की टीम स्वान मोमो को लेकर घटना स्थल पर पहुंची।परन्तु शातिर चोर ने कोई सबूत नहीं छोड़ा था।शातिर चोर चेहरे पर मास्क और हाथ में ग्लब्स पहने हुए था।इसलिए जब स्वान दस्ते टीम मोमो को अंदर लेकर गया तो मोमो को कोई ऐसा चीज नहीं मिला जिसे सूंघकर पता लगा सके।करीब 40 मिनट वहां छानबीन की उसके बाद टीम चली गई।

वहीं घर मालिक अभिषेक सिंह ने कहा कि चोर ने सिर्फ जेवर और नगद लिया है।बांकी कमरे में रखा लैपटॉप सहित अन्य समान को हाथ भी नहीं लगाया है।दो अलग अलग कमरे रखा आलमीरा को तोड़कर सारे गहने ले गया है।अभिषेक सिंह ने बताया कि वो किसी प्राइवेट कम्पनी में काम करते हैं।घर मे उनके अलावा उनकी पत्नी बेटी और माँ रहते हैं।सभी 29 अक्टूबर को 10 बजे खलारी के लिए निकले।आज सुबह जब पड़ोसी ने फोन किया तो सपरिवार भागे भागे पहुँचे।घर के बाहर ताला लगा हुआ था।

सिटी डीएसपी घटना स्थल पर पहुँचे

घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी दीपक कुमार और चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार घटना स्थल पर पहुँचकर घर मालिक से विस्तार से जानकारी ली।उसके बाद कई जगहों पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला गया।