महापर्व छठपूजा 2022:आज से 36 घंटे का उपवास रखेंगी व्रती…

राँची।महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में नहाय-खाय से शुरू हो गया।29 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल पंचमी यानी आज शनिवार को लोहंडा (खरना) में व्रती पूरे दिन का उपवास कर शाम में पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगी जबकि 30 अक्टूबर को व्रती जल, जलाशय में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की अराधना करेंगे। जबकी 31 अक्टूबर को व्रती उगते हुए सूर्य को अघ्य देकर भगवान भास्कर और उनकी बहन छठी मैया से अपनी संतान और परिवार के लिए कुशल मंगल की कामना करेंगी।

चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत इस साल 28 अक्तूबर 2022 को नहाय-खाय के साथ हुई। ये पर्व 31 अक्टूबर तक चलेगा। 31 अक्टूबर को उदयगामी यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन होगा। वहीं आज यानी 29 अक्टूबर को छठ महापर्व का दूसरा दिन है। छठ पूजा का दूसरा दिन खरना पूजन का दिन माना जाता है। खरना पूजन के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। खरना के दिन गुड़ की खीर,रोटी और केले का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस दिन शाम के समय व्रती महिलाएं खीर का प्रसाद खाती हैं।