प्रेमी के कहने पर पत्नी ने काट दिया था पति का प्राइवेट पार्ट,कई महीने से फरार पत्नी का प्रेमी पुलिस के हत्थे चढ़ा…

पलामू।जिले में जून 2022 में हुए एक घटना देश भर में चर्चित हुई थी।जब पत्नी ने अपने प्रेमी की चाह में पति के प्राइवेट पार्ट को काट दिया था।पूरी घटना के मास्टरमाइंड प्रेमी को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी एक वर्ष से फरार था और दिवाली के दौरान अपने घर आया हुआ था।घर आने के बाद भी प्रेमी फरार चल रहा था।पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रेमी रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटी के इलाके में आने वाला है। इसी सूचना के आलोक में रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने छापेमारी कर आरोपी प्रेमी सतेंद्र रवि को गिरफ्तार कर लिया।सतेंद्र रवि को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पूछताछ में उसने पुलिस को कई जानकारियां दी है।

पत्नी ने पति का ब्लेड से काट दिया था प्राइवेट पार्ट

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह में जून 2022 में मनीता देवी नामक महिला ने अपने पति सूरज भुईयां के प्राइवेट पार्ट को काट दिया था।यह पूरी घटना मनीता देवी ने अपने प्रेमी सत्येंद्र रवि के कहने पर अंजाम दिया था। पुलिस ने पूरे घटना के आरोप में मनीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।पुलिस के अनुसंधान में यह बात निकलकर सामने आई थी कि मनीता देवी और सत्येंद्र रवि के बीच प्रेम संबंध था।सत्येंद्र गढ़वा के रंका के इलाके का रहने वाला है। मनीता देवी और सतेंद्र रवि एक ही गांव के रहने वाले है।दोनों के संबंधों की जानकारी सूरज भुईयां को हो गई थी। सूरज भुईयां मामले में प्रताड़ित करते रहता था।पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि घटना के दिन मनीता देवी और सत्येंद्र रवि 16 घंटे तक एक दूसरे से बात किया था।घटना के दिन सूरज भुईयां एक शादी समारोह से लौटा था। रात में मनीता देवी ने सूरज को सम्बंध स्थापित करने की बात बोल, आंगन में मौजूद पेड़ तक ले गई। वहां उसने अपने पति को दवा खिलाया और बेहोश कर दिया था। उसके बाद ब्लेड से मनीता देवी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।इस दौरान प्रेमी सत्येंद्र रवि फोन पर मनीता देवी को गाइड कर रहा था।