Ranchi: दुर्गा पूजा एवं दशहरा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, निकला विसर्जन जुलूस

राँची। जिले में दुर्गा पूजा एवं दशहरा का त्यौहार संपन्न हो गया। आज विभिन्न जगहों पर विसर्जन जुलूस निकाला गया। भक्ति भाव में जुटे श्रद्धालु नाचते गाते नदी व सरोवर पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गे की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दशहरा का पर्व परंपरागत व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

दस दिनों तक चलने वाली दुर्गा पूजा का का समापन किया गया। शुक्रवार को माँ दुर्गा की विदाई के पूर्व सुहागन महिलाओं ने सिंदूर खेला में शामिल होकर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख समृद्धि व अखंड सुहाग की कामना की। पूजा पंडाल व मंदिरों में स्थापित कलश का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। डोली पर पूरे विधि विधान के साथ स्थापित कलश को तालाबों और नदियों में विसर्जित किया गया।