Ranchi:दारोगा ने दिखाई जांबाजी,छिनतई के फरार अभियुक्तों को हिंदपीढ़ी से किया गिरफ्तार…..आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था…..

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना में पदस्थापित दारोगा अनिमेश शान्तिकारी ने जाबांजी दिखाते हुए छिनतई के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के दौरान सब-इंस्पेक्टर अनिमेश शान्तिकारी को चोटें भी लगी है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मो.सद्दाम है। वह हिंदपीढ़ी निजाम नगर का रहने वाला है। उसने अपने साथी मो.आसिफ के साथ मिलकर 30 जून को अरगोड़ा थाना क्षेत्र में तीन जगहों पर छिनतई की घटना को अंजाम दिया था।दोनों ने एक पुरुष व एक महिला से दो मोबाइल की छिनतई की थी। वहीं एक बुढ़े आदमी को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी। लेकिन बुढ़ा आदमी गिर गया था इसलिए उससे दोनों मोबाइल नहीं छिन पाए थे। घटना वाले दिन ही 30 जून को पुलिस ने मो.सद्दाम के साथ आसिफ को गिरफ्तार कर लिया था।लेकिन सद्दाम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

गिरफ्तारी के दौरान दारोगा हुए घायल..

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सदाम जब पुलिस को चकमा देकर भाग निकला तो उसके पीछे अकेले दरोगा अनिमेश शान्तिकारी पीछे लग गया।करीब 6 किलोमीटर पीछा कर हिंदपीढ़ी इलाके में दबोचा।उसके बाद आरोपी पुलिस से छूटने के लिए गुथमगुथी करने लगा।लेकिन दरोगा ने एक बार दबोच लिया फिर भाग नहीं सका।उसके बाद पीछे से अन्य पुलिस वाले भी पहुँच गए।वहीं आरोपी को पकड़ने के दौरान सब इंस्पेक्टर अनिमेष शान्तिकारी गिर पड़ा,जिससे बायां हाथ मे चोट लगी है।

तीन जगहों पर दिया था घटना को अंजाम

दोनों ने पहले सहजानंद चौक के पास एक व्यक्ति जो ऑटो से उतरा था उसके लैपटॉप छिनने की कोशिश की थी। जब लैपटॉप नहीं छिन पाए तो उसका मोबाइल छिन कर फरार हो गए थे। फिर हरमू मैदान में एक बुढ़ा व्यक्ति से मोबाइल छिनने की कोशिश की थी लेकिन वह गिर गया था और दोनों छिनतई में असफल रहे थे। फिर दोनों पटेल चौक के पास एक महिला का मोबाइल छिन फरार हो गए थे। वहां से दोनों शिव महिमा मंदिर के पास पहुंचे कि पुलिस ने खदेड़ कर एक को पकड़ लिया था।दोनो आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।