घरवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता,प्रेमी-प्रेमिका ने घर छोड़ा और मंदिर में शादी की फिर वीडियो भी शेयर किया..

बिहार के पूर्णिया में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद खुद से ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव की हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर वाले नहीं माने तो भागकर मंदिर में शादी रचा ली।युवक की पहचान गणेशपुर पंचायत निवासी सुरेश ठाकुर के पुत्र कृष्णा ठाकुर (24 साल) और गौरी प्रशाद साह की पुत्री सोनी कुमारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रेमी विद्यापति चौक पर सैलून दुकान चलाता है। लड़की की माँ सब्जी बेचती हैं। चार साल पहले लड़की माँ के पास आती-जाती थी। इस दौरान ही कृष्णा ठाकर से प्यार हो गया।दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन अंतर्जातीय होने के कारण दोनों के परिजन इससे नाराज थे। फिर दोनों आपसी सहमति से भाग गए। मरंगा के एक मंदिर में शादी रचा ली। प्रेमी जोड़े ने शादी के बाद फोटो और वीडियो भी शेयर किया।लड़की पक्ष के लोग खोजबीन करते हुए प्रेमी के घर पहुंचे तो वहां भी दोनों नहीं मिले। वहीं, नगर थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव ने बताया कि प्रेमी जोड़े की शादी को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।