PRATIBIMB APP साइबर अपराधियों के खिलाफ बना हथियार,अबतक 228 अपराधी हुए गिरफ्तार,901 सिमकार्ड और 595 मोबाइल जब्त…

राँची।झारखण्ड में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रतिबिंब पोर्टल कारगर साबित हो रहा है।पोर्टल लॉन्च होने के एक महीने के अंदर राज्य के अलग-अलग जिलों से 228 साइबर ठग सलाखों के पीछे पहुंच गये हैं।इतना ही नहीं इनके पास से 595 मोबाइल फोन, 901 सिमकार्ड बरामद हो चुके हैं। इसके अलावा साइबर अपराधियों के खिलाफ 55 एफआईआर अलग जिलों में दर्ज हुई हैं। अगर जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 103 साइबर अपराधी देवघर जिले से गिरफ्तार हुए हैं।

साइबर ठगी होने पर तुरन्त 1930 पर कॉल करें। 1930 पर कॉल करने के बाद क्या एक्शन होता है।समझे नीचे दिए ग्राफिक से:-

किस जिले से कितने साइबर अपराधी आजतक हुए गिरफ्तार

देवघर: 103
धनबाद: 08
गिरिडीह: 41
हजारीबाग: 19
जमशेदपुर: 04
जामताड़ा: 39
पाकुड: 05
गोड्डा: 02
गढ़वा: 01
कोडरमा: 06
कुल: 228

झारखण्ड के डीजीपी और झारखण्ड सीआइडी डीजी अनुराग गुप्ता ने पिछले महीने आठ नवंबर को प्रतिबिंब ऐप लॉन्च किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस इसके माध्यम से साइबर।अपराधियों पर शिकंजा कस रही है।साइबर अपराध को रोकने के लिए झारखण्ड सीआईडी का ऐप ‘प्रतिबिंब’ पूरे देश के लिए मॉडल बनेगा।केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली संस्था आई 4 सी की पहल पर झारखण्ड सीआईडी ने ‘प्रतिबिंब’ के इस्तेमाल की अनुमति दूसरे राज्यों को भी दी है। इन राज्यों की पुलिस को इसका लॉगिन व आईडी दिया गया है।