शादी से पहले ही मंगेतर बना ‘रंगदारीबाज’… मंगेतर ने मांगे 1 लाख की रंगदारी, कहा- पैसा नहीं दिया तो फोटो वायरल कर दूंगा…

 

राँची। राजधानी राँची के हिन्दपीढ़ी थाना इलाके से एक बेहद अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां शादी से पहले ही एक मंगेतर अपनी होने वाली पत्नी के लिए रंगदारीबाज’ बन गया। हजारीबाग के रहने वाले मंगेतर ने राँची की अपनी मंगेतर से फोन पर 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और पैसे न देने पर जान से मारने तथा तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की खौफनाक धमकी दी है। इस ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित युवती ने हिम्मत दिखाई और सीधे थाने पहुंचकर आरोपी मंगेतर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हिन्दपीढ़ी थाने को दिए आवेदन में 18 वर्षीय युवती (पीड़िता) ने बताया कि वर्ष 2025 में उसकी शादी हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र हबीबी नगर/गली,खनका के पास के रहने वाले मो. मोजाहीर अंसारी के साथ तय हुई थी।शादी तय होने के बाद मोजाहीर अंसारी एक-दो बार राँची आकर युवती से मिला भी था।सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन विगत एक-दो महीने पहले अचानक मंगेतर का रंग बदल गया।मोजाहीर ने अपने मोबाइल नंबर से युवती के मोबाइल नंबर पर कॉल किया और सीधे पैसों की डिमांड रख दी। उसने कहा,”मुझे पैसों की सख्त जरूरत है और मैं चाहता हूँ कि तुम अपने परिवार (मायके) से मांग कर मुझे 1 लाख रुपये दो।

युवती ने जब इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई और कहा कि “हम लोग मिडिल क्लास परिवार से हैं, अचानक इतना पैसा कहां से लाएंगे?” तो मंगेतर मोजाहीर अंसारी सीधे तौर पर आपराधिक रंगदारीबाज की भाषा पर उतर आया।उसने फोन पर चीखते हुए युवती को धमकी दी कि “अगर तुमने पैसे नहीं दिए, तो मेरे पास जो तुम्हारी तस्वीरें हैं, उन्हें इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर दूंगा और अगर फिर भी बात नहीं बनी, तो तुम्हें जान से मरवा दूंगा।

मंगेतर के मुंह से जान से मारने और फोटो वायरल करने की बात सुनकर 18 साल की युवती बुरी तरह घबरा गई।उसने बिना देर किए अपने माता-पिता को इस पूरी आपबीती और ब्लैकमेलिंग की जानकारी दी। परिवार के समझाने और विरोध करने के बाद भी मोजाहीर अंसारी की ओर से बार-बार कॉल करके पैसे की मांग और धमकियां दी जाती रहीं।हिन्दपीढ़ी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!