रिश्ते में देवर,निकला शातिर चोर: चोरी के गहने बेच खरीदी XUV 500, सीसीटीवी से खुला राज, महिला मित्र और दोस्तों के साथ मिलकर की थी लाखों की चोरी…

 

राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को दागदार करने वाली चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिस युवक को घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसी ने अपने दोस्तों और महिला मित्र के साथ मिलकर लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

क्या है पूरा मामला?
पीड़िता वीणा विभा कुमारी 22 मई 2026 को अपने घर की चाबी मौसेरे देवर हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष को सौंपकर पटना चली गई थीं। 31 मई को जब वह वापस लौटीं तो घर की अलमारी से कीमती सोने-चांदी के गहने और 40 हजार रुपये नकद गायब मिले।मामले की गंभीरता को देखते हुए लालपुर थाना में कांड संख्या 109/26 दर्ज किया गया और मामले गंभीरता से लेते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गयाजांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले। पता चला कि आरोपियों ने घर में लगे CCTV कैमरों से भी छेड़छाड़ की थी। जांच में सामने आया कि हर्ष कुमार सिंह ने अपने दोस्तों और महिला मित्र के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश रची और घर की अलमारी खोलकर जेवरात तथा नकदी चोरी कर ली।

चोरी के पैसों से खरीदी XUV 500

पुलिस पूछताछ में हर्ष कुमार सिंह ने स्वीकार किया कि चोरी के गहनों को बेचकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महिंद्रा XUV 500 खरीदी थी।जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
–हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष (मुख्य आरोपी)
–सिद्धांत सुमन
–धनंजय कुमार वर्मा उर्फ धनंजय सोनी (सोनार)
–लाईबा याश्मीन उर्फ निधि धान (महिला मित्र)

पुलिस ने आरोपियों के पास से कई कीमती सामान बरामद किए हैं, जिनमें
डायमंड रिंग
प्लैटिनम ज्वेलरी
मंगलसूत्र
टॉप्स और ईयर रिंग
Apple, Realme और Oppo मोबाइल
5.40 लाख रुपये नकद
महिंद्रा XUV 500 वाहन शामिल हैं।

राँची पुलिस की तेज कार्रवाई से कुछ ही दिनों में पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने चोरी के अधिकांश गहने, नकदी और चोरी के पैसे से खरीदी गई SUV भी बरामद कर ली है।

 

दुकान से iPhone 14 चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

इधर लालपुर थाना पुलिस ने दुकान से चोरी हुए iPhone 14 मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सोनु लोहरा उर्फ सोनु डैंडरफ (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोहराकोचा खेतपार, थाना लालपुर का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार, मोराबादी निवासी पवन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 मई 2026 की रात करीब 11:50 बजे उनकी दुकान से iPhone 14 चोरी हो गया था। इस संबंध में लालपुर थाना कांड संख्या 108/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

अनुसंधान एवं छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गया iPhone 14 मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!