नाबालिग भतीजा का कारनामा,अपनी चाची से कई महीने से बना रहा था शारीरिक सम्बन्ध,अश्लील वीडियो भी बना लिया था,करता था ब्लैकमेल,दुष्कर्म का मामला दर्ज…

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने नाबालिग भतीजे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने महिला थाना मेदिनीनगर में नाबालिग भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि भतीजा दुष्कर्म करने के साथ-साथ उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है।आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम है।टाउन महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज में बताया कि मामले में आरोपी पर दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़ित महिला ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उसका भतीजा दुष्कर्म करने के साथ-साथ उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है।आरोपी भतीजा पिछले अप्रैल से ही इस तरह की हरकत करता आ रहा है।पीड़िता यूपी की रहनेवाली है।उसकी शादी छह वर्ष पहले हुयी थी।उसके पति बाहर में नौकरी करते हैं।इसी का फायदा उठाकर भतीजा ने अप्रैल 2022 में घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया था।कुछ दिन पहले पीड़िता अपने मायके गयी हुयी थी। आरोपी भतीजा वहां पहुंचकर अपनी चाची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी भतीजा से परेशान होकर मेदिनीनगर टाउन महिला थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया है। आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम है।पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी पिछले छह महीने से उसे ब्लैकमेल कर रहा है।इज्जत बचाने के कारण वह चुप रहती थी।