शांति पूर्ण और सौहार्द तरीके से दुर्गापूजा सम्पन्न और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का सफल आयोजन,एसएसपी ने राँची वासियों का आभार जताया,पुलिसकर्मियों को दिया धन्यवाद…

राँची।राजधानी राँची की पुलिस ने इस बार बढ़िया काम किया।राँची में शांतिपूर्ण और सौहार्द वाले वातावरण में दुर्गा पूजा और ईज उल मिलाद का त्योहार मना। इस वर्ष राँची में पूजा व त्योहार को लेकर 2000 पुलिस अधिकारियों व जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने त्योहार के दौरान 24 घंटे लगातार सेवा दी। राँची एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में सभी ने बेहतर तरीके से विधि व्यवस्था में योगदान दिया।नतीजा यह रहा है कि राँची और आसपास में एक भी घटना पूजा के दौरान इस बार नहीं हुआ। ये राँची पुलिस के बेहतर समन्वय की वजह ही संभव हुआ।राँची एसएसपी किशोर कौशल ने सभी वर्गों व समुदाय के लोगो का आभार जताया है।जितने भी पूजा समिति हैं सभी को धन्यवाद किया है। एसएसपी ने कहा कि सभी के सहयोग की वजह से ही पूजा व त्योहार का सफल आयोजन शहर में हुआ।उन्होंने कहा कि दो वर्ष के बाद दुर्गापूजा धूमधाम से मना और राँची वासियों ने राँची पुलिस का बहुत बढ़िया सहयोग किया।राँची पुलिस ने भी कहीं भी किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं आने दिया।कहा कि पुलिस और पब्लिक में बेहतर तालमेल से ऐसे बड़े त्योहारों का सफल आयोजन होता है।उन्होंने ने राँची पुलिस के तमाम पुलिस अधिकारी,पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों का भी आभार जताया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आयोजन में भी रहा पुलिस का शानदार योगदान

राँची में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन 9 अक्टूबर को हुआ। इसमें भी राँची पुलिस का शानदार योगदना रहा। विधि व्यवस्था हो या ट्रैफिक व्यवस्था। राँची एसएसपी कौशल किशोर ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया। परिणाम यह हुआ कि बिना किसी परेशानी दर्शकों ने मैच का लुत्फ उठाया। धुर्वा स्टेडियम की ओर से जहां वाहनों की पार्किंग को लेकर हर बार मैच में समस्स्या उत्पन्न होती थी। इस बार किसी तरह का व्यवधान नहीं हुआ। इसके लिए भी 2000 अधिकारियों व जवानों की तैनाती स्टेडियम के आसपास की गई थी।एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था लगे सभी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया है।