Ranchi:शूटर छोटेलाल राय के साथ नामकुम पुलिस ने सीन रिक्रिएट करवाया ‘गोलीकांड मामला’

झारखण्ड न्यूज,राँची

राँची।नामकुम थाना क्षेत्र में 19 दिसम्बर 2020 सुबह करीब 10.30 बजे हुई गोलीबारी मामले में आज मंगलवार को पुलिस की टीम ने सीन रिक्रिएट किया।नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सदलबल के साथ शूटर को लेकर घटनास्थल पर पहुँची।इस दौरान जिनके ऊपर गोली चली थी मुकेश झा एवं अन्य साथी भी मौजूद थे।थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर गहनता से शूटर से पूछताछ की गई।पुलिस ने उससे घटना के दिन कैसे आया, कैसे गोली चलाया और कैसे भागा।शूटर छोटेलाल राय ने पूरी विवरण बताया।शूटर ने पूरी घटना को पुलिस को बताया कैसे घटना को अंजाम दिया है।और कितने बजे आया था घटना स्थल पर सारी जानकारी दी।

घटना स्थल पर जानकारी देते हुए आरोपी

थाना प्रभारी ने कहा:
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शूटर छोटेलाल राय को चार दिन के लिए पुलिस रिमांड में लिया है।उन्होंने बताये की इसे लेकर बिहार में भी कई जगहों पर छापेमारी करने गए थे।घटना को अंजाम कैसे दिया है उसे पूरी विवरण लिया गया है।इसलिए दोबारा सिन रिक्रिएट किया गया।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार,पीएसआई रंजीत कुमार अन्य जवान साथ में शूटर छोटेलाल राय

पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां मिली है।जिसमें पुलिस काम कर रही है।हो सकता है आगे कोई बड़ा खुलाशा हो।थाना प्रभारी ने बताया कि ये मामला जमीन विवाद औऱ पैसे की लेन देन का था।इस घटना में कुछ बड़े जमीन कारोबारी का भी नाम आया है।उस पर जांच जारी है।वहीं उन्होंने बताया कि घटना के सीन रिक्रिएशन करने का मकसद था आरोपी से सही जानकारी प्राप्त करना और घटना के आरोपी किस रास्ते से भागा या भगाया गया उसकी जानकारी लेना।

नामकुम थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुँचे थे शूटर को लेकर

घटना के सम्बंध में मुकेश झा ने बताया:

मुकेश झा जिनके ऊपर गोली चली थी,घटना स्थल पर जानकारी देते

घटना स्थल पर मौजूद मुकेश झा ने बताया कि शनि मंदिर से पूजा कर लौटने के बाद वो पानी फैक्ट्री के पास पहुँचे ही थे।चूंकि वो अपना गाड़ी वहीं छोड़कर मित्र का स्कूटी लेकर पूजा करने गए थे।वो पहुँचकर स्कूटी खड़ाकर अपना गाड़ी लेने के लिए जैसे ही बढ़े की इतने बाइक सवार दो युवक आया और फायरिंग शुरू कर दी।वो जबतक कुछ समझे अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चला रहा थे।उन्होंने हाथ आगे कर रोकने की कोशिश की तो गोली उसके हाथ के उंगली में लगा फिर दूसरी गोली जांघ के उप्पर लगा।उन्हें दो गोली लगने के बाद वो भागे इतने में अपराधियों ने उनके दो साथी पर भी गोली चला दिया जिससे दोनो साथी भी घायल हो गया था।उसके हाथ और पैर में गोली लगी थी।

क्या है घटना:
19 दिसंबर 2020 को जब नामकुम चायबागान निवासी मुकेश झा मंदिर में पूजा करने के बाद चाय बागान में अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था, तभी घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गोलीबारी में मुकेश के साथ प्रवीण कुमार और रंजीत बंगाली भी गोली लगी थी।आनन-फानन में तीनों को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था।मुकेश के बयान पर नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। गठित टीम ने पूरे मामले की जांच की।अब तक इस मामले में दो शूटर समेत 7 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।वहीं मुख्य शाजिशकर्ता नीरज झा बीते 24 जनवरी 2021 लापता है।

13 फरवरी को बिहार के छपरा से दो शूटरों की हुई थी गिरफ्तारी:

इससे पहले घटना को अंजाम देने वाले दो शूटरों को राँची पुलिस 13 फरवरी को बिहार के छपरा से गिरफ्तार की थी। छोटे लाल राय और शैलेश कुमार ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।उसने बताया था मुकेश झा की हत्या के लिए उसने 5 लाख रुपए की सुपारी ली थी।जिसमें हत्या की शाजिश राँची से लेकर पटना तक के लोगों का हाथ है।पूछताछ में छोटेलाल ने बताया कि जमीन कारोबारी नीरज झा ने एडवांस तौर पर उसे 20 हजार रुपए दिया था। इसके बाद ही मुकेश झा पर उन्होंने गोली चलाई थी।

अबतक क्या क्या हुआ:
19 दिसम्बर 2020 को तीन लोगों के ऊपर गोली चली।गोलीकांड को लेकर नामकुम के ही नीरज झा समेत कई लोगों से नामकुम थाना में पूछताछ हुई।नीरज को पुलिस दो दिन तक थाना में रखकर पुछताछ की।उसके बाद छोड़ दिया।उसके बाद पुलिस के द्वारा 22 दिसम्बर 2020 से 4 फरवरी 2021 तक गोलीकांड का कोई उद्भेदन नहीं हो सका। 24 जनवरी 2021 रात 9 बजे से अचानक नीरज झा गायब हो गया। 27 जनवरी को उसके पिता ने नामकुम थाना में मामला दर्ज करवाया।पुलिस रेस हुई,28 जनवरी को आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को उठाया और पुछताछ की। 5 फरवरी को पुलिस को जानकारी मिली कि इसमे से तीन गोलीकांड में शामिल है। 6 फरवरी को ग्रामीण एसपी ने नामकुम थाना प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि मुकेश झा और उसके दो सहयोगियों पर गोली नीरज झा ने चलवाया था और उसमें ये तीन नाम शामिल है जिसे जेल भेजा जा रहा है। 13 फरवरी को दो शूटरों को बिहार से गिरफ्तार किया।उसके बाद शूटरों को पनाह देने वाले 16 फरवरी को दो कांके से गिरफ्तार हुए। 21 फरवरी को शूटर छोटेलाल राय को रिमांड में लिया और बिहार में कई जगहों में छापेमारी की।23 फरवरी को घटना स्थल पर सिन रिक्रिएट किया है।वही मुख्य शाजिश कर्ता नीरज झा को गायब हुए लगभग एक महीने होने जा रहा है। लेकिन अभीतक कुछ पता नहीं चला है।