Ranchi:नामकुम गोलीकांड का खुलासा,हत्या करने लिए सौदा हुआ था 5 लाख में तय,20 हजार एडवांस दिया था,गोली मारने वाले दोनों शूटर छपरा से गिरफ्तार

— गोली मारने के बाद हथियार छिपाकर गए थे राँची में पुलिस उन्हें कर रही है तलाश

राँची।एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नामकुम थाना क्षेत्र के चाय बागान में तीन युवकों को 19 दिसंबर को गोली मारने वाले दो शूटरों को राँची पुलिस ने छपरा से गिरफ्तार किया है दोनों शूटरों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं गिरफ्तार शूटरों में छोटेलाल राय और शैलेश कुमार शामिल है। दोनों छपरा के बनियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार छोटे लाल ने बताया कि मुकेश झा को ₹500000 में हत्या करने की सुपारी दी गई थी। जिसमें 20 हजार एडवांस दिया था।लेकिन गोली मुकेश झा को मारने के चक्कर में उसके अलावा साथी प्रवीण कुमार और रंजीत सिंह को भी लग गई।

गोली मारने के बाद हथियार राँची में छुपाया और फरार हो गए छपरा

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दोनों ने अपने इकबालिया बयान में बताया है कि गोली मारने के बाद दोनों छपरा फरार हो गए। दोनों राँची से कार से पहले रामगढ़ पहुंचे फिर रामगढ़ से बस से छपरा गए। इन दोनों ने मुकेश झा को गोली मारी थी उसे बाह और पैर में लगी थी वही उसके दो अन्य साथियों को हाथ में गोली लगी थी।जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था तीनो लोग खतरे से बाहर इलाज के बाद आ गए थे।

छह से सात लोग गोलीकांड में थे शामिल

पूछताछ में गिरफ्तार दोनों शूटरों ने बताया कि मुकेश झा और नीरज झा में पटरी नहीं खा रही थी। जमीन विवाद को लेकर दोनों में आपसी रंजिश चल रही थी। इसी वजह से मुकेश झा की हत्या की साजिश रची गई थी। दोनों शूटरों ने यह भी बताया कि इस घटना में 6 से 7 लोग शामिल थे। अब तक इस घटना में 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वही दो शूटरो को भी गिरफ्तार हो चुके हैं। अबतक कुल 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं। वही एक दो और लोग इस घटना में शामिल है जिन्हें पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। वहीं इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता नीरज झा पिछले महीने 24 जनवरी से लापता है। जिन तीन लोगों को इन दोनों शूटरों ने गोली मारी थी, उन लोगों ने दोनों शूटरों की पहचान भी कर ली है।वहीं इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता में पुलिस ज्यादा खुलासा करेगी।