Ranchi:पुलिस मुख्यालय में पोस्टेड एएसआई की कुंए में मिली लाश,पिछले 9 दिनों से लापता थे,आज शव कुआं से निकाला गया.

नौ दिनों से थे लापता,घर से 100 मीटर दूरी से बरामद की गई लाश

पुलिस को कुआं में एएसआई का मिलने के बाद शव निकालने में लग गया करीब 20 घंटे !

राँची।झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में पोस्टेड एएसआई बुधनारायण मंडल (55) की लाश एक कुंए से बरामद की गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लाश बुधनारायण के घर से करीब 100 मीटर की दूरी से बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधनारायण मंडल जगन्नाथपुर इलाके के हटिया नायक मोहल्ला में किराए के मकान में रहते थे। मूल रूप से बिहार के भागलपुर स्थित पीरपैंती थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के रहने वाले थे। वे पिछले दस वर्षों से स्पेशल ब्रांच के एएसआई के रूप में पुलिस मुख्यालय में पोस्टेड थे।

बीते चार फरवरी से लापता थे।

विभाग को एएसआई लापता रहने की जानकारी तब मिली जब मोबाइल बंद कर ड्यूटी नहीं जा रहे थे। फोन बंद रहने पर कुछ सहकर्मी उनके घर पहुंचे, घर को बंद पाया। तो पुलिस मुख्यालय के रिकॉर्ड में दर्ज पत्नी रिंकु देवी के मोबाइल पर कॉल किया गया। कॉल कर बताया कि एएसआई लापता हैं। इस सूचना के बाद एएसआई की पत्नी और बच्चे राँची आए और जगन्नाथपुर थाने की पुलिस को सूचना दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इसबीच शुक्रवार को उनकी लाश कुंए से बरामद की गई। लाश संकरा और गहरा कुंए में रहने की वजह से शुक्रवार को नहीं निकाला जा सका था।शनिवार सुबह से ही काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

मोबाइल बंद रहने से परिजन भी थे परेशान

एएसआई बुधनारायण का मोबाइल बंद हो जाने से परिजन भी परेशान थे। परिजन बार-बार मोबाइल से संपर्क कर रहे थे। इस बीच पुलिस मुख्यालय का फोन आ गया। फोन आने के बाद पत्नी और बच्चे राँची पहुंच गए और हर संभावित जगहों को छान मारा। लेकिन कोई अता पता नहीं चला। इधर लाश मिलने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है कि एएसआई नशे के आदि भी थे। मामला हादसा से जुड़ा भी हो सकता है। हालांकि पुलिस हर पहलुओं पर छानबीन में जुट गई है।वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले की जांच जारी है।