Ranchi:होटल संचालक से मांगा गांजा,नहीं दिया तो चाकू,छोलनी व कलछुल से मार किया घायल,दो युवको की स्थानीय लोगों ने की धुनाई, गिरफ्तार

राँची।गांजा मांगने और होटल संचालक द्वारा यह कहने की यहां गांजा नहीं खाना,नाश्ता मिलता है तीन युवकों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। दुकान संचालक को चाकू, छोलनी और कलछुल से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।यह घटना राजधानी राँची के फ़ाइव स्टार होटल रेडिशन ब्लू के पास की है। रेडिशन ब्लू होटल के पास सड़क किनारे एक छोटा होटल धनिया नाम से चलता है। जिसके संचालक धनी शंकर साहू है। शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे वह होटल खोल रहे थे। उसी समय शाहिद अंसारी और रजिम राजा खान वहां आए और दोनों ने गांजा मांगा। धनी शंकर साहू ने कहा कि वे गांजा नहीं बेचते है। उनका होटल है, जहाँ नाश्ता-खाना मिलता है। इस बात पर दोनों भड़क गए और उन्हें गाली देने लगे। फिर उनके साथ धक्का मुक्की कर वहां से चले गए।

वापस आकर की होटल संचालक पर किया हमला

धक्का मुक्की कर वापस जाने के कुछ ही देर सभी वापस आए। तीनों उनके होटल आते ही उनपर टूट पड़े। वहां पड़े झंझरा, छोलनी व चाकू से उन्हें मारने लगे। उनके सिर में चोट लगी और पेट में चाकू मार दिया। जख्मी होकर धनी शंकर गिर पड़े। उन्हें पिटता हुआ देख आसपास के लोग जुट गए और युवकों को पकड़ लिया। फिर उनकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दे दी। पीसीआर वहां आई और दो युवकों को पकड़ लिया। वहीं मो. ताजुद्दीन वहां से भाग निकला।घायलों को पुलिस अस्पताल भेजा।वहीं होटल संचालक काफी चोट लगने के कारण उसे चार घंटे बाद होश आया उसके बाद उसने पुलिस को बयान दिया।

गांजा बेचने के आरोप में दो बार जा चुका हे जेल

चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि धनी साहू का गांजा पहले बेचा करता था।कई बार उसे रंगे हाथ पकड़ा गय है। गांजा बेचने के आरोप में वह दो बार जेल भी जा चुका है।लेकिन कुछ सालों से गांजा बेचना छोड़कर होटल चला रहा है।