सनसनीखेज खुलासा:राजधानी राँची में खौफ पैदा करने के लिए शूटर अमन सिंह ने राँची के होटवार जेल के जेलर को मारने का बनाया था प्लान.

राँची।धनबाद के झरिया की विधायक पूर्णिमा सिंह के पति धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या में आरोपी शूटर अमन सिंह ने सनसनीखेज खुलासा किया है। वह धनबाद जेल में बंद था तो जेलर को जान से मारने की धमकी दी थी।धनबाद से राँची स्थित होटवार सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गाय तो राँची जेल से पंगा लिया। जेल से ही होटवार जेलर की हत्या का प्लान बना डाला। इसके लिए अपने खास गुर्गे अभिनव प्रताप सिंह को टास्क दिया था। हालांकि यह प्लान सिरे नहीं चढ़ सकता है। प्लान उद्देश्य राजधानी राँची में खौफ पैदा करना था ताकि अमन सिंह गिरोह को रंगदारी में हिस्सेदारी मिल सके।

पूछताछ में अमन ने धनबाद पुलिस की दी सनसनीखेज जानकारी

राँची जेल में बंद शूटर अमन सिंह को रिमांड पर लेकर धनबाद पुलिस ने पूछताछ की। यह पूछताछ लखनऊ से अभिनव सिंह की गिरफ्तारी के बाद हुई। पुलिस ने अमन और अभिनव दोनों से पूछताछ की। धनबाद जिले के दर्जन भर से अधिक व्यवसायी, आउटसोर्सिंग संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में लखनऊ में गिरफ्तार अभिनव सिंह ने धनबाद पुलिस के पास कई सनसनीखेज जानकारी दी है।राँची में दशहत फैलाने की नियत से होटवार जेलर को मारने का प्लान बनाया था। इस प्लान में अमन सिंह ने अभिनव सिंह को इसकी जिम्मेवारी सौंपी थी। इधर कोयला के कारोबार में अमन डीओ लगाने की सोच रहा था। ढूलू महतो के एरिया से वह कोयला उठाने की कोशिश में था। लिहाजा ढुल्लू के खासमखास राजेश गुप्ता की हत्या की प्लानिंग कर लिया था।

अभिनव ने अमन को बताया बड़ा भाई, उसके लिए कुछ भी कर सकता

राजेश की हत्या के लिए वह आठ दिनों तक तेतुलमारी में रहकर रैकी की थी। तेतुलमारी में रवि ठाकुर के घर ठहरा था। दो पिस्टल तथा दस लोडेड मैगजीन अभिवन यूपी से लेकर आया था। पल्सर बाइक की व्यवस्था रवि ठाकुर ने की थी। जिस जिन घटना को अंजाम देना था। उस दिन मौके पर काफी भीड़ थे। जिस कारण राजेश की हत्या को अंजाम नहीं दे पाया और बम चलाकर दशहत फैलाकर वहां से फरार हो गया। अभिवन सिंह ने पुलिस को यह भी बताया कि अमन सिंह उसका बड़ा भाई है। दोनों आसपास ही रहता था। अमन का घर अंबेडकर नगर तथा वह खुद अयोध्या में रहता था। अमन ने पहले कई बार उसकी मदद की है। लिहाजा वह उनके एक इशारे पर कुछ भी कर सकता है।

बैंक मोड़ के व्यवसायी से मांगी रंगदारी

वर्ष 2017 में अमन से मिलने कई बार वह धनबाद जेल भी आया था। अमन का कपड़ा भी वह अक्सर यूपी से लाकर देता था। ,तकरीबन 40 हजार का ब्रांडेट कपड़ा वह अमन को जेल में पहुंचा चुका है। अमन ने होटवार जेलर की हत्या करने के लिए उससे कहा था। वह इस काम के लिए तैयार था। इसी बीच जल्दबाजी में विधायक ढुलू के करीबी राजेश गुप्ता की हत्या करने के लिए उससे अमन ने कहा तो वह तैयार होकर आया। संयोग से राजेश की हत्या नहीं कर पाया था। बैंकमोड़ पुलिस अभिनव को रंगदारी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी है। बैंकमोड़ के एक व्यवसायी से रंगदारी मांगी गई थी और उसी मामले में अभिनव को रिमांड पर पुलिस ने लिया।

अमन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भेजा गया होटवार जेल

अमन सिंह को गोविंदपुर पुलिस दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान अमन ने राजेश गुप्ता पर हमला कराने, तेतुलमारी में राणा चौधरी पर हमला कराने, गोविंदपुर पेट्रोल पंप में गोली चलवाने तथा जमीन कारोबारी एक महिला से रंगदारी मांगने के मामले में अपना गुनाह कबूल किया है। पुलिस बुधवार की शाम ही अमन को लेकर रांची से गोविंदपुर थाना लाई थी तथा वहां रात भर पूछताछ के बाद उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शुक्रवार को अमन व अभिनव से एसएसपी असीम विक्रांत मिंज व सिटी एसपी ने भी पूछताछ काफी देर तक पूछताछ की है।