रामगढ़:भुरकुंडा में वन विभाग के कमरे में मिला वनरक्षी का शव,दो माह पूर्व शादी हुई थी,पुलिस छानबीन में जुटी है

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय,हुड़ूमगढ़ा में कार्यरत वनरक्षी का शव शनिवार को कार्यालय के एक कमरे से बरामद हुआ है।बताया जा रहा है कि वनरक्षी संतोष कुमार 32 वर्ष,पिता अमन लाल साहू निवासी सोनडीहा बड़गांव का रहने वाला था। रोजाना की तरह वह शुक्रवार की रात अपने कमरे में सोने गया। सुबह उसके परिजन ने फोन लगाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

परिजनों ने संतोष के सहकर्मियों को बताया कि वह फोन नहीं उठा रहा है।सहकर्मी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर आवाज देने बाद भी संतोष ने दरवाजा नहीं खोला तो सहकर्मियों ने इसकी सूचना भुरकुंडा पुलिस को दी। पुलिस ने सहकर्मियों की उपस्थिति में दरवाजा तोड़ा।कमरे में संतोष बिस्तर पर पड़ा हुआ है और उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है। आननफानन फानन में उसे डॉ. एचके सिंह के आवास पर लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के पुख्ता कारण का पता नहीं चल सका

इधर मामले की सूचना पर मृतक के भी परिजन भुरकुंडा पहुंचे हैं।वहीं पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जा रहा है कि मृतक संतोष कुमार 2014 में वनरक्षी के पद पर नियुक्त हुआ था। दो माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके निधन से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियोंं में शोक व्याप्त हैै।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।