चूल्हा जलाकर कमरे में सोये थे दंपती, दम घुटने से पति की मौत,पत्नी का चल रहा है इलाज…

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी उत्तरी पंचायत में मंगलवार की रात चूल्हा जलाकर घर में सोने से दंपती के पति की मौत दम घुटने से हो गयी। तो वहीं, पत्नी कविता देवी को बेहतर इलाज के लिए बोकारो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।मृतक का नाम विश्वनाथ मिश्रा है।वह 54 वर्ष के थे।

घटना की जानकारी बुधवार की सुबह उसके पुत्र श्रीकांत मिश्रा ने पड़ोसी एवं स्थानीय लोगों को दी। उन्होंने बताया कि वह अपनी माँ को जगाने के लिए बुधवार सुबह जब उनके कमरे में गया तो दरवाजा बंद पड़ा मिला।जब उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगायी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि उनके माता पिता बेहोश पड़े हुए हैं।इसके बाद श्रीकांत ने सहयोगियों के मदद से आनन फानन में सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसके पिता विश्वनाथ मिश्रा को मृत घोषित कर दिया।वहीं उसकी माता कविता देवी को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया।वह नया मोड़ बोकारो स्थित वैल मार्क अस्पताल में इलाजरत है।मृतक के बड़े पुत्र का विवाह इस माह 4 फरवरी को हुई थी।बड़ा बेटा शादी के बाद अपना कार्यस्थल हैदराबाद 12 फरवरी को गया था। पिता का अंतिम संस्कार बड़े बेटे के आने के बाद गुरुवार को किया जायेगा।घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गया है।