Ranchi:हिंदुस्तानी क्लब की ओर से 171 छठ व्रतियों को छठ पूजा सामग्री का वितरण किया गया।

राँची।हिंदुस्तानी क्लब स्टेशन रोड चुटिया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा के पावन अवसर पर क्लब के अध्यक्ष श्री विक्की सिंह की अध्यक्षता में 171 छठ व्रतियों को जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।उन्हें नि:शुल्क छठ पूजा सामग्री विशेषकर साड़ी,धोती ,दूध ,फल फूल जो छठ पूजा के उपयोग हेतु आते हैं तथा पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

इससे पहले दीपावली के दुसरे दिन से छठवार्तियो का रजिस्ट्रेशन किया जाता है इस वर्ष 171 छठव्रतियो को सूप वितरण किया गया।लगातार 12 वर्ष से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में राँची लोकसभा के सांसद श्री संजय सेठ एवं राँची विधानसभा के विधायक माननीय सीपी सिंह समेत अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थ्ति थे यह राँची शहर में ऐसा क्लब है जो विगत वर्ष 2009 से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा है।