Jharkhand:छठ मनाने जा रहे थे गांव;ऑटो पलटने से एक की मौत,6 जख्मी

कोडरमा।मरकच्चो थाना क्षेत्र के डुमरगढ़ा गेट के पास गुरुवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 6 लोग जख्मी हो गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और ऑटो से गिरिडीह जा रहे थे। सभी गांव में छठ मनाने जा रहे थे।

मृतक की पहचान दीपक सिंह (36) के रूप में की गई। यह परिवार दूसरे राज्य में रहता था। सभी छठ पूजा मनाने के लिए तिलैया से अपने गांव गिरिडीह के डाेरंडा जा रहे थे। स्टेशन से ऑटो बुक कर सभी गिरिडीह के लिए रवाना हुए।जैसे ही ऑटो कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बरियार डीह के डुमरगढ़ा गेट के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो का तीनों पहिया ऊपर उठ गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबने से दीपक की मौत हो गई।