गिरिडीह:विवाद में बेटा ने माँ की आँख फोड़ दिया,ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को पेड़ में बांधकर जमकर धुनाई किया,पुलिस ने छुड़ाया

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जमखोखरो गांव में शनिवार की देर शाम हैरान करने वाली घटना ने मानवता काे शर्मशार कर दिया है। जिस माँ ने नाै माह तक काेख में रखकर औलाद काे जन्म दिया, उसी औलाद ने अपनी माँ पर न सिर्फ डायन का आराेप लगाया, बल्कि उसकी एक आंख भी फाेड़ डाला।हालांकि बेटे कारनामाें से स्थानीय ग्रामीण उग्र हाे गए और माँ की आंख फोड़ने के आरोप में आराेपी काे पकड़कर गांव के ही पेड़ में बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई की। देर रात घटना की जानकारी देवरी पुलिस को मिलने के बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार मण्डल पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस बीच ग्रामीणों ने आरोपी को तब तक पेड़ से बांधे रखा था।जब तक पुलिस नही पहुंच गई। पहुंचने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाना ले गई। जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

आराेपी बेटा महेन्द्र यादव ने अपनी ही माँ साराे देवी पर डायन का आरोप लगाया है। इस दौरान ग्रामीणों को ढाई अक्षर के मंत्र का हवाला देते हुए कहा की ये मंत्र काफी खतरनाक है और उसकी 70 वर्षीय माँ सारो देवी इस मंत्र को जानती है। कई बार उसकी माँ इसका इस्तेमाल भी कर चुकी है। उसका कहना है कि चार वर्ष पूर्व उसकी पत्नी की माैत उसकी माँ की वजह से हुई थी।वैसे देवरी पुलिस इस गंभीर मामले की जांच हर एंगल से कर रही है की मामला सिर्फ यही है या कुछ और। लिहाजा, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की रात का ही बताया जा रहा है। जब आरोपी और उसकी माँ ही घर पर थी। इसी दौरान आरोपी महेंद्र यादव ने किसी नुकीली वस्तु से अपनी माँ के आंखों पर वार किया। जिसे उसकी माँ की आंख पर जख्म उभर हो गई और खून बहने लगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने देवरी थाना पुलिस को सूचना दिया, तो 108 एंबुलेंस से जख्मी महिला को इलाज के लिया भेजवाया।

फिलहाल महिला का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। विदित हाे कि साराे देवी काे चार पुत्र क्रमश : सुखदेव यादव, राजू यादव, प्रकाश यादव व महेन्द्र यादव। जिसमें आराेपी महेन्द्र यादव सबसे छाेटा है। इधर कुछ लोगाें का कहना है कि साराे देवी काे हर माह 1000 रुपए वृद्धापेंशन मिलता है। जिसमें महेन्द्र यादव भी हिस्सा मांगता था। नहीं देने पर वृद्ध महिला के साथ हमेशा मारपीट करता था।