सरायकेला:नवविवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला,15 दिन पहले प्रेम विवाह की थी

सरायकेला।सरायकेला थाना क्षेत्र के दोलानडीह में एक महिला में आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि दो सप्ताह पूर्व प्रेम विवाह के बंधन में बंधे नवविवाहिता का शव उसके कमरे में दुपट्‌टे से लटकी अवस्था में बरामद की गई। घटना सरायकेला थाना अंतर्गत दोलानडीह की है। मृतका के पति जब घर पर पहुंचा तो पत्नी की शव देख आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि लड़की ने आत्महत्या किया है।हालांकि आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है।मृतका की पहचान मुक्ता केराई 20 वर्ष के रूप में की गई।बताया गया कि मृतका का पति मुकेश काम करने के लिए शनिवार की सुबह घर से बाहर गया हुआ था। जब शाम को घर वापस लौटा तो मुक्ता एल्बेस्टर की पाइप से बने फंदे से लटकी मिली।मुकेश ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और मुखिया वीरेंद्र को भी घटना की सूचना दी। इसके बाद मुखिया द्वारा पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गई। इधर, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है पर घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पति मुकेश का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।