हजारीबाग:पत्नी करती थी शक,हत्या कर जंगल में फेंक दिया,पुलिस ने शव बिहार के औरंगाबाद में जंगल से बरामद किया,पति गिरफ्तार

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर देने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है संजीव सिंह ने अपनी पत्नी पूजा सिंह की हत्या गला दबाकर कर दी। हत्या कर पत्नी की लाश को अपनी सेंट्रो कार से औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड के किनारे ले जाकर जंगल में फेंक दिया।वहीं शव को गुम करने के उद्देश्य से लाश को बिहार के औरंगाबाद के हाइवे से सटे जंगल में जा छोड़ा था,जिसे हजारीबाग कोर्रा पुलिस ने औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना के पुलिस की मदद से बरामद कर लिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि अपने अपराध को स्वीकार करते हुए पुलिस के समक्ष गिरफ्तार संजीव सिंह ने बताया कि उसका पैतृक घर आरा बिहार के है। उसकी शादी समस्तीपुर में पूजा सिंह से वर्ष 2010 में हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। वर्तमान में वह हजारीबाग के मटवारी में अपने आवास में रहकर पीटीसी चौक स्थित स्वदेशी नेक्स्ट के बगल में जनरल स्टोर चलाता है। संजीव सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी पूजा संजीव सिंह पर बराबर शक करती थी। इससे दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। इससे वह तंग आ गया था।

पुलिस को बताया कि 22-23 सितंबर की रात जब खाना खाकर सभी सोने गए तो बेड पर भी शक जताते हुए पत्नी ने चर्चा शुरू कर दी। गुस्से में संजीव ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को अपने सैंट्रो कार में लोड किया और औरंगाबाद में ले जाकर फेंक दिया। ताकि वह गुमनाम की शिकायत पुलिस में कर खुद को बचा सके। हालांकि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने औरंगाबाद के मुफस्सिल पुलिस की मदद लेते हुए उस ठिकाने से संजीव सिंह की पत्नी पूजा सिंह का शव भी बरामद कर लिया।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।