धनबाद:युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, छह माह पूर्व अंतरजातीय विवाह की थी,पुलिस जांच में जुटी है

धनबाद।धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा डुमरी दो नंबर में रहने वाले देवाशीष बाउरी की 23 वर्षीय पत्नी मीन मोहनी देवी ने रविवार की सुबह फांसी लगा ली।इस सम्बंध में जोड़ापोखर थाना पुलिस ने मामले में पूछताछ की।बताया कि मोहनी ने देवाशीष से छह माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। देवाशीष अपने नाना के गांव पुरुलिया अक्सर जाया करता था। वहीं रहने वाले मदन मोहन महतो की पुत्री मोहिनी से उसका प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों ने छह माह पूर्व अंतरजातीय विवाह कर लिया और जामाडोबा में आकर रहने लगे। देवाशीष व उनके पिता मनोहर बाउरी असंगठित मजदूर हैं। मोहिनी की शादी से नाखुश होकर घर के लोगों ने आना-जाना बंद कर दिया था। इस कारण वह तनाव में रहती थी। पूर्व पार्षद सुजीत कुमार सिंह ने सहयोग करने का आश्वासन दिया। घटना के बारे में पुरुलिया में रहनेवाले मोहिनी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जोड़ापोखर पुलिस घटना की छानबीन में लगी है।