Jharkhand:चतरा के मयूरहंड थाना क्षेत्र में बाजार में सब्जी खरीद रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,हत्यारों ने माओवादी जिंदाबाद का लगाया नारा,जंगल की ओर भाग गया।

चतरा।हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र एवं चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव आराभुसाई पंचायत के झोंझी गांव निवासी नागेश्वर यादव की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर शाम की है। बदमाशों ने नागेश्वर को तीन गाेली मारी।घटना के बाद बदमाशों ने माओवादी जिंदाबाद का नारा लगा जंगल की ओर भाग गए। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मृतक नागेश्वर यादव कर्मा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गया था।यह बाजार कटकमसांडी एवं म्यूरहंड थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कुंदरी में लगता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नागेश्वर यादव सब्जी खरीदने की बाद थैला लेकर अपनी बाइक पर बैठा ही था कि चेहरे को गमछे से बांधे तीन लोग सामने आ गए। इसी बीच तीनों ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगने के बाद नागेश्वर घटनास्थल पर बाइक के बगल में ही गिर पड़ा। गोली मारने के बाद तीनों हथियारबंद लोग जंगल की तरफ चले गए।वहीं भाकपा माओवादी उग्रवादियों पर घटना को अंजाम देने का शक जताया जा रहा है।बता दें तीन दिनों के भीतर दूसरी हत्या से क्षेत्र में सनसनी फेल गई है। घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी ऋषभ झा।एएसपी अभियान के साथ चला रहे ईलाके में हत्यारों के धर पकड़ को ले सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें चतरा जिले के पत्थलगडा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने रविवार को मुखबिरी के आरोप में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।महिला को घर से निकाल कर तीन गोली मारी थी।सिंघानी गांव के ललकीमाटी में दशरथ राणा की पत्नी नागेश्वरी देवी को उग्रवादियों ने मुखबिरी के आरोप में घर से निकाल कर गोली मार दी। माओवादियों ने घटना की जिम्मेवारी लेते हुए एक हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ा था।स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को निकट के अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। अस्पताल ले जाने के क्रम में महिला की मौत हो गयी थी।