हजारीबाग:वायरल वीडियो बना पुलिसकर्मियों पर आफत, एसपी ने दिखाई सख्ती,हवलदार सस्पेंड, दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो और आरोपों ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। आरोप था कि पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी हाईवा वाहनों से अवैध तरीके से पैसे की वसूली कर रहे थे। मामला सामने आते ही जिले के कप्तान अमन कुमार (एसपी) ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसपी ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए एक हवलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की गई है।इतना ही नहीं, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए इंस्पेक्टर रैंक के एक पदाधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे और भी कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।जिन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।उनका नाम हवलदार पाई क्रिया सिरका को निलंबित किया है।वही, चालक उमेश यादव और महिला आरक्षी रुक्मणि सोरेन को अनुशासनिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। वहीं आम लोगों के बीच यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोपों को लेकर प्रशासन अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

error: Content is protected !!