असम में वायुसेना का AN-32 मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश,लगी आग, दो हिस्सों में बंटा
जोरहाट।असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का (IAF) का एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है।क्रैश होते ही विमान में आग लग गई। विमान दो हिस्सों में टूट गया और दूर से ही इसका धुआं दिख रहा है।राहत और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक AN-32 एयरक्राफ्ट एयर फोर्स जोरहाट स्टेशन के अंदर ही गिरा है।गिरते ही उसमें तेज आग लग गई थी। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर काम में जुटी है।
भारतीय वायु सेना के विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी है। क्रैश होने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। भारतीय वायु सेना की तरफ से अब तक क्रैश से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि घटना के तुरंत बाद जोरहाट एयर फोर्स के लिए फायर टेंडर गाड़ियों और एक टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया है। जहां टीम ने मोर्च संभाल लिया है आग पर काबू पाया जाना शुरू कर दिया गया है।फिलहाल आपातकालीन स्थिति में जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन की टीमों को सक्रिए कर दिया गया है।
अपडेट जारी है….

