होटल में प्रेमी के साथ पहुंची महिला का संदिग्ध हालात में मिला शव,हत्या की आशंका,कई आपत्तिजनक सामान बरमाद….

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-ख़रसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरआईटी मोड़ के पास स्थित होटल के कमरा नंबर 101 से पुलिस ने संदिग्ध हालात में महिला का शव बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।महिला की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह की रहने वाली कांति देवी के रूप में की गई है आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई है।बताया जा रहा है कि पूर्वी सिंहभूम जिले की महिला मंगलवार दोपहर तकरीबन 12:00 बजे आरआईटी मोड़ स्थित होटल पहुंची थी। बाद में शाम को होटल के कर्मियों ने उसे कमरे में मृत अवस्था में पाया। इसके बाद फौरन मामले की जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दी गई।इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।

इधर कर्मचारियों ने बताया कि जब महिला होटल आई, उसके साथ एक युवक भी था।लेकिन बाद में उसका पता नहीं चला। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक महिला का प्रेमी रहा होगा। कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश के दौरान पाया कि महिला का प्रेमी मौके से फरार है। बताया जाता है कि प्रेमी कोलकाता से यहां पहुंचा था। वहीं मृत महिला के कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस को प्राप्त हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।