सिमडेगा:विसर्जन शोभायात्रा में फेंका पत्थर,पुलिसकर्मी के सिर में लगा पत्थर, पत्थरबाजी के खिलाफ लोगों ने किया रोड जाम,पुलिस ने तुरन्त स्थिति को नियंत्रित कर लिया..

सिमडेगा।झारखण्ड के सिमडेगा में गुरुवार की शाम में दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा में असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की थी।जिसमें कुछ पुलिसकर्मी के घायल होने की घटना के बाद शहरी क्षेत्र के महावीर चौक में रोड को कुछ देर के लिए लोगों ने जाम कर दिया गया। विसर्जन शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए भट्ठी टोली पहुंची थी।यहां पर गोल घर के निकट अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की।जिसमें एक पुलिस के जवान को सिर में पत्थर लगी। जवान बुरी तरह से घायल हो गया था।उसे तत्काल पुलिस की मदद से सदर अस्पताल सिमडेगा इलाज के लिए लाया गया। वहीं इस घटना के विरोध में शहरी क्षेत्र के महावीर चौक में विसर्जन शोभायात्रा में शामिल लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया था।। किंतु वरीय पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी के मौके पर पहुंचने के बाद और आश्वासन देने के बाद रोड जाम हटा लिया गया।

इधर घायल जवान का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना होने के बाद पुलिस के जवान ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे जुलूस पर नजर रख रही थी।