Ranchi:बारात में आये युवक की गोली मारकर हत्या,पुलिस छानबीन में जुटी है,बारात में डांस करने के समय अपराधियों ने मारी गोली

राँची।राजधानी राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हजारीबाग के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।गोलीबारी में मारे गए युवक का नाम जगदीश यादव है।बताया जाता है कि वह अपने दोस्तों के साथ राँची में एक शादी में आया हुआ था। पुलिस को आज मंगलवार को इसकी जानकारी मिली है।जिसके बाद से पुलिस छानबीन में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को हजारीबाग के कटकमकांडी से डोरंडा स्थित न्यू सचिवालय कॉलोनी में एक बारात आई थी। बाराती के रूप में जगदीश यादव भी अपने साथियों के साथ राँची आया हुआ था। सोमवार की रात करीब दो बजे के करीब जगदीश अपने कुछ साथियों के साथ बारात में नाच रहा था। इसी दौरान दो की संख्या में आए अपराधियों ने जगदीश को निशाना बना कर तीन गोलियां मार दी। जगदीश को गोली मारने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं गोली चलने से बारात में अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर से उधर भागने लगे. आनन-फानन में जगदीश को उसके दोस्तों ने रिम्स अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों की टीम ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया।

इधर जगदीश के चचेरे भाई दिनेश यादव ने बताया कि राँची में उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। जगदीश हजारीबाग में चौमिन दुकान चलाया करता था। वे सभी अपने राणा नाम के दोस्त की शादी में राँची आए हुए थे।इसी दौरान जगदीश की गोली मारकर हत्या कर दी गई।दिनेश यादव के अनुसार जब लड़का लड़की शादी करने के लिए चले गए तब वह लोग नाच गा रहे थे उसी दौरान दो युवकों ने जगदीश को गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को गोलीबारी से संबंधित सूचना मिली थी। जिसके बाद सत्यापन के लिए डोरंडा पुलिस की टीम रिम्स गई थी।इस दौरान यह जानकारी मिली की जगदीश नामक व्यक्ति को गोली मारी गई थी। जिसकी इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई है थाना प्रभारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में गोली मारने वाले अपराधियों की तस्वीर कैद हुई है। जिसके बाद उसी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है।अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आखिर जगदीश की हत्या क्यों की गई।

error: Content is protected !!