पलामू:तेज रफ्तार में बोलेरो ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर,तिलक समारोह से लौट रहे तीन लोगों की मौत,पांच घायल

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।जबकि पाँच लोग घायल है।बताया जाता है कि। तेज रफ्तार में खड़े ट्रक में बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।यह घटना मंगलवार की सुबह जिले के सतबरवा में एक लाइन होटल के पास हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की मौत हो गई, और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिलक समारोह से लौट रहे थे:

जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार सभी लोग तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।जिनमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक लोग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों की स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि दुर्घटना के शिकार हुए लोग लातेहार के बारियातू से तिलक चढ़ा कर बोलेरो से लौट रहे थे। तिलक सुआ मेदिनीनगर से लातेहार गया था। इसी दौरान बोलेरो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी।मृतक की पहचान सोना सिंह,जोगेश सिंह ,लोकनाथ सिंह सुआ मेदिनीनगर के रूप में की गई। वहीं घायलों का नाम महेंद्र सिंह ,दरबान सिंह, यदुवंशी, कृष्णा सिंह ,जनू सिंह बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई है।