राँची के बेड़ो में नाबालिग से दुष्कर्म,पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 

राँची।जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर जामटोली गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता से दुष्कर्म के आरोप में हरिहरपुर जामटोली निवासी एक युवक के खिलाफ बेड़ो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कफील अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी निखिल हजाम (करीब 19 वर्ष), पिता स्वर्गीय रंजीत हजाम, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!