Ranchi:डीपफेक के जरिए कई नाबालिग लड़कियों का बनाया न्यूड वीडियो,राँची पुलिस ने आरोपी को बिहार से दबोचा.….

 

राँची।राजधानी राँची के एक नामी शिक्षण स्थान की आठ लड़कियों की तस्वीर डीपफेक के जरिए न्यूड वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को राँची पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया।राँची पुलिस ने इस कार्रवाई को बेहद गुप्त तरीके से अंजाम दिया जिसके बाद आरोपी गिरफ्त में आ पाया।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों सिटी एसपी राजकुमार मेहता के पास कुछ नबालिग लड़कियां मिलने पहुंची थी, उनकी उम्र 16 से 17 साल के बीच थी। सभी भीतर से काफी डरे हुई थी और किसी अनजान भय से भयभीत थी।मामले की गंभीरता को समझते हुए सिटी एसपी ने उन्हें सारी बात बताने को कहा।इसके बाद जो कुछ भी सामने आया वह बेहद चौंकाने वाला था।नाबालिक लड़कियों ने बताया कि एक युवक ने उनके जैसी आठ लड़कियों की डीपफेक फोटो बनाकर उसमें न्यूड वीडियो लगा दिया है।वह व्यक्ति उस वीडियो को सोशल साइट्स पर अपलोड भी कर रहा है।मामले की जानकारी मिलने के बाद राँची के सिटी एसपी ने आनन-फानन में साइबर टीम के साथ आरोपी के खिलाफ जानकारी जुटाना शुरू की ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके।

जांच में जुटी साइबर टीम को यह जानकारी मिली कि डीपफेक के जरिए न्यूड वीडियो बनाने वाला शख्स बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।जानकारी मिलने के बाद राँची पुलिस की एक स्पेशल टीम गुरुवार की रात ही मुजफ्फरपुर के लिए निकल गई। इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की सहायता से विवेक नाम के उस शख्स को गिरफ्तार किया गया,जिसने राँची की आठ नाबालिक लड़कियों के अलावा दर्जनों दूसरी लड़कियों के न्यूड फोटो को इंटरनेट पर वायरल किया था।

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि गिरफ्तार विवेक एक शातिर अपराधी है।विवेक ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपने आप को अमीर बताते हुए अपनी एक प्रोफाइल क्रिएट की थी।उसे प्रोफाइल के आधार पर ही उसने राँची की एक लड़की के साथ दोस्ती की और फिर उसे अपने जाल में फंसा कर उसकी नग्न तस्वीर हासिल कर ली। इसके बाद विवेक ने उसे लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू किया। वह इस लड़की से उसकी दोस्तों के न्यूड फोटो मंगाया करता था और फिर उन्हें डिपफेक फोटो के जरिए न्यूड वीडियो में जोड़ कर उसे वायरल कर देता था।