Ranchi:बरियातू लूटकांड का खुलासा..डिलवरी बॉय निकला कुख्यात अपराधी..पुलिस ने 10 घंटे के अंदर अपराधियों को किया गिरफ्तार
राँची।राँची में मंगलवार देर शाम बरियातू थाना क्षेत्र स्थित प्रीति ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूटकांड का पुलिस ने 10 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।साथ ही लूटी हुई चांदी भी बरामद की है।तीनो अपराधियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार अपराधियों में आशुतोष कुमार, महेश वर्मा और सिराज अंसारी शामिल हैं। तीनों ने कई दिनों तक रेकी करने के बाद हेलमेट पहनकर मंगलवार शाम करीब सात बजे हथियार के बल पर प्रीति ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।लूट के बाद पुलिस की दबिश की वजह से तीनों अपराधी राँची से बाहर नहीं भाग पाए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों की पहचान कर उन्हें 10 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
सिटी एसपी ने कहा कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।आशुतोष और महेश पर गिरिडीह में भी मामले दर्ज हैं।बताया कि गिरफ्तार अपराधी डिलवरी बॉय का काम किया करते थे, इसी बहाने तीनों ने जेवर दुकान की रेकी की थी और शहर में किराए के मकान में रहा करते थे।
सात मार्च के करीब शाम 6.45 बजे गश्ती दल के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में लूटपाट की घटना हुई है।बिना देर किए वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई।सूचना पर एसएसपी राकेश रंजन ने उद्भेदन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए छापेमारी टीम का गठन किया और छापेमारी शुरू हुई।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक, सदर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरियातु एवं सदर तथा अन्य पदाधिकारी एवं तकनीकी शाखा प्रभारी के संयुक्त प्रयास से घटना में संलिप्त तीनों अपराधियों को लूट के सारे सामान, घटना में प्रयोग किये गये दोनों बाइक एवं घटना में प्रयुक्त हथियार गोली को बरामद किया गया।इस सबंध में बरियातु थाना कांड सं.-66/26 दिनांक-7.4.2026 धारा-309(4) BNS दर्ज किया गया है।
राँची में डिलवरी बॉय बनकर छुपा था कुख्यात अपराधी
पकड़ा गया महेश वर्मा कोई साधारण अपराधी नहीं है। उस पर अब तक कुल 13 आपराधिक मामलेदर्ज हैं।उसका इतिहास निर्दोष बच्चों के अपहरण और हत्या जैसे काले कारनामों से भरा पड़ा है। 13 जनवरी 2022 को गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र से शिक्षक रामकुमार शर्मा के इकलौते पुत्र लव कुमार प्रभाकर उर्फ राजा का अपहरण हुआ था।महेश और उसके साथियों ने इस नौ वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मार्च 2022 में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
जून 2024 में महेश ने देवरी थाना क्षेत्र के चतरो गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक डॉ. लक्ष्मण दास के पुत्र पवन दास का अपहरण किया था। पवन जब दुकान से घर लौट रहे थे, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया था।पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि महेश वर्मा पुलिस की नजरों से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना और काम करने का तरीका बदल रहा था।राँची में उसने डिलीवरी बॉय का मुखौटा इसलिए चुना ताकि रिहायशी इलाकों और दुकानों में उसकी एंट्री आसान हो और किसी को उस पर संदेह न हो।
क्या-क्या बरामद हुआ
◆TVS राइडर मोटरसाइकिल सं०-JH10CM 2392
◆पल्सर 125 सीसी मोटरसाइकिल सं०-BR46T 7371
◆मोबाइल फोन-5 पीस
◆सोना दुकान से लूटा हुआ सारा सोना/चांदी

