Ranchi:महिला से चेन छिनतई के दौरान एक अपराधी स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ा…दूसरा अपराधी भी गिरफ्तार
राँची।लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बहूबाजार के संत बरनवास अस्पताल के पास महिला से हुई चेन छिनतई मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।इस मामले में , ईटकी थाना क्षेत्र के टिकरा दुस्गुरु मुहल्ला निवासी जावेद अंसारी (24) तथा लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला वाईएमसीए गली, जामा मस्जिद के पास के निवासी जिशान कुरैशी (25) को गिरफ्तार किया गया है।बुधवार को दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने अपराधी के पास से छिनतई किया गया सोने का चेन बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
छिनतई की ये घटना सात अप्रैल रात 8: 30 बजे की है।नामकुम निवासी महिला ने प्राथमिकी में बताया है कि मेन राेड से संत बरनवास अस्पताल से बहूबाजार की ओर जा रही थी, उसी समय एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनका सोने का चेन छिन लिया।महिला के विरोध करने पर दस मीटर तक घसीटते हुए ले गए, इस दौरान गिरने से हाथ में और पूरे शरीर में गंभीर चोट लगी है।
भागने के क्रम में अपराधियों ने एक टोटाे में धक्का मार दिया, जिससे एक अपराधी जावेद अंसारी गिर कर घायल हो गया। इसी दौरान महिला के बचाओ-बचाओ का शोर सुनकर वहां पर लोग जमा हो गए। अपराधी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।बाद में लोअर बाजार थाना की पुलिस को सौंप दिया गया।जावेद के निशानदेही पर जिशान को गिरफ्तार किया गया। जिशान कुरैशी भी मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में संलिप्त पाया गया है।

