Ranchi:हिनू में दीवार गिरी,माँ के सामने दो बच्चों की दबकर मौत,एक घायल,लोगों ने किया हिनू चौक जाम….

राँची।राजधानी राँची में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया है।डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू में निर्माण कार्य के दौरान एक दीवार के गिरने से दो बच्चों की दबने से मौत हो गयी।वहीं एक महिला मजदूर घायल हो गई है।जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना आज सोमवार सुबह डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू में यूको बैंक के पास घटी है।जहां कंस्ट्रक्शन साइट पर दीवार गिरने के कारण दो बच्चे सहित कई मजदूर दब गये।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिल्डिंग निर्माण के लिए काम चल रहा था।देर रात बारिश होने की वजह से अचानक दीवार गिर गयी।उस दीवार के नीचे वहां काम करे रहे मजदूरों के दो बच्चे दब गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। लोगों ने हिनू चौक को जाम कर दिया है।

मृतक बच्चे का नाम हर्षित (4 वर्ष) और चाहत (4 वर्ष) है।दोनों बच्चे के परिजनों ने बताया कि वे लोग बिरसा चौक के पास रहते हैं।ठीकेदार के अंदर काम करते हैं।सुबह 9 बजे जैसे ही काम शुरू हुआ दीवार गिर गया।वहां उनके बच्चे और अन्य मजदूर दब गए।आनन फानन में बच्चों को बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो गई थी।वहीं अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।माँ के सामने बच्चो ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।इस हृदय विदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।वहीं पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने कहा घटना दुःखद है।मामले की जांच की जा रही है।जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी।