राँची पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर,गांजा और नशीले पदार्थ के साथ पुलिस ने आईटीआई बस स्टैंड के पास से दबोचा….

 

राँची।राजधानी राँची के पंडरा ओपी क्षेत्र से 13 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बीती रात सिटी एसपी राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान 13 किलो गांजा और अन्य नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को पंडरा ओपी क्षेत्र के आईटीआई बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार तस्कर का नाम अजीत कुमार साहू है, वह मूल रूप से खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र का रहने वाला है,और वर्तमान में राँची के पंडरा में रहता है। इस सम्बंध में रविवार को अपने कार्यालय में सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।गिरफ्तार हुए अभियुक्त अजीत कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वो गांजा का अवैध व्यापार निजी मुनाफे के लिए करता था। अजीत का अपराधिक इतिहास रहा है। साल 1999 में वो अड़की थाना खूंटी से जेल गया था।