पलामू में छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को किया गिरफ्तार,मामले की जांच जारी है..

पलामू।झारखण्ड के पलामू में छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के एक आर्केस्ट्रा कलाकार को पलामू के बिश्रामपुर के कुछ स्थानीय लोगों ने बुलाया था।महिला आर्केस्ट्रा कलाकार का पलामू के हुसैनाबाद के इलाके में कार्यक्रम तय किया गया था।हुसैनाबाद के इलाके में कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिला आर्केस्ट्रा कलाकार वापस लौट रही थी।इसी क्रम में गाड़ी में मौजूद युवाओं ने महिला कलाकार को पहले नशीली चीज खिलाई, उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला कलाकार को आरोपियों ने रोड पर ही छोड़ दिया था।बाद में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़िता के होश में आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और उसने पुलिस को सारी घटना बताई है। पूरे मामले में बिश्रामपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय और बिंदेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बताया जाता है कि आरोपियों ने ही महिला कलाकार को छत्तीसगढ़ से कार्यक्रम के लिए लाया था।बिश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।