Ranchi:महिला का आरोप,आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल,धोखाधड़ी,गाली-गलौज,मारपीट का भी आरोप लगाकर,डोरंडा थाना में मामला दर्ज करायी है…..

राँची।राजधानी राँची के डोरंडा इलाके के रहमत कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने बेलदार मुहल्ला निवासी युवक मो मारूफ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।बाद में महिला का वीडियो वायरल करने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली।इस संबंध में महिला ने डोरंडा थाना में मो मारूफ, इसमें उसका सहयोग करने वाले उसकी बहन और भाई इमरान और मोहसीन को आरोपी बनाया है। चारों के खिलाफ महिला ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

महिला ने प्राथमिकी में लिखा है कि उसका और उसके परिवार का मो मारूफ के घर आना जाना था, उस समय वह 12 वीं में पढ़ती थी, आरोपी की बहन महजबीन उसकी सहेली है।वह हमेशा कहती थी वह अपने भाई से उसकी शादी करा देगी।लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी सहेली के भाई ने शादी नहीं की. एक बार सभी आरोपी महिला को कोर्ट ले गये। वहां मो मारूफ ने उससे कुछ कागजों पर साइन कराया और कहा कि हमारी कोर्ट मैरेज हो गयी। सहेली ने भी कहा अब तुमलोगों की शादी हो गयी,अब तुमलोग पति-पत्नी क ेरूप में रह सकती हो।उसके बाद आरोपी शारीरिक संबंध बनाने लगा और उसी दौरान वीडियो बना लिया।

इसी बीच महिला की शादी कोलकाता में हो गयी।जब भी वह मायके आती। मो मारूफ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी ऐंठता और शारीरिक संबंध भी बनाता. महिला के पति एक बड़े व्यवसायी है़ं इधर पत्नी के संबंध में जानकारी होेने पर उन्होंने उसे घर से निकाल दिया।इधर मो मारूफ ब्लैक मेल कर महिला से शारीरिक संंबंध बनाता रहा. कुछ दिन पहले आरोपी ने महिला के गहने को गिरवी रख व्यवसाय करने के नाम बैंक से लोन ले लिया। अब आरोपी महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी करने लगा।स्थिति हद से ज्यादा हो जाने पर महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी।