Ranchi:रजरप्पा के युवक का शव कांके डैम में मिला,हत्या या आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

राँची।राजधानी राँची के पंडरा ओपी क्षेत्र में कांके डैम साइड से एक युवक का शव बरामद हुआ है।स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँचीं और छानबीन की।मृतक की पहचान राज नायक नाम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।युवक की हत्या हुई है या फिर उसने पानी में कूदकर आत्महत्या कर लिया है, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।युवक पंडरा ओपी क्षेत्र के नायक चौक में किराये के मकान में रहता था।

जानकारी के मुताबिक़ राज नायक (20 वर्ष) मूल रूप से रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के मुरूबांडा रहने वाला था।बीते 11 अक्टूबर को रामगढ़ से अपने माता-पिता से लड़ झगड़ कर के निकला था। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था इसी दौरान शनिवार की सुबह उसका शव कांके डैम से बरामद हुआ है।